धनबाद में चोरी-छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, बलियापुर पुलिस ने 4 अपराधियों को दबोचा

धनबाद में चोरी-छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, बलियापुर पुलिस ने 4 अपराधियों को दबोचा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

8 चोरी के मोबाइल, दो बाइक, आभूषण, इन्वर्टर व अन्य सामान बरामद, पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा

धनबाद: जिले में चोरी और छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बलियापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी और छिनतई करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी के 8 मोबाइल फोन, सोने जैसे पीले धातु के आभूषण, दो होंडा साइन मोटरसाइकिल समेत कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
सोमवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया कि 28 जून की रात बेलगड़िया इलाके में गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलगड़िया फेज-2 स्थित तीन तल्ला पानी टंकी के पीछे कुछ युवक चोरी के सामान का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुमित कुमार निषाद, शहबाज अंसारी उर्फ छोटू अंसारी, रोहित कुमार रजक और रवि बाउरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 8 मोबाइल फोन, सोने जैसे धातु के आभूषण, दो मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जिले के विभिन्न इलाकों में मोबाइल, चेन, लैपटॉप और पर्स की छिनतई व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक्साइड बैटरी, माइक्रोटेक इन्वर्टर और मंगलसूत्र सहित अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया।
पुलिस ने इस मामले में बलियापुर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में हुई वारदातों की जांच भी तेज कर दी गई है।

About Author

error: Content is protected !!