बिहार का कुख्यात शूटर लल्लन सिंह यूपी के सहारनपुर में एनकाउंटर में ढेर

बिहार का कुख्यात शूटर लल्लन सिंह यूपी के सहारनपुर में एनकाउंटर में ढेर

उत्तर प्रदेश STF और सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के कुख्यात अपराधी लल्लन उर्फ ललन सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। लल्लन सिंह पर ₹1.25 लाख का इनाम घोषित था और वह कई संगीन वारदातों में वांछित था। पुलिस के अनुसार वह 7 लोगों की हत्या के मामलों में आरोपी था, जिनमें दो दरोगा और एक बैंक कर्मचारी भी शामिल थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात सहारनपुर में STF को उसके मूवमेंट की सूचना मिली थी। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और बिहार के कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और उसे क्षेत्र के सबसे वांछित अपराधियों में गिना जाता था। लल्लन सिंह की मौत को कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!