लोयाबाद गोलीकांड : घायल किशुन रवानी की मौत, 3 FIR दर्ज, आजसू नेत्री रजनी समेत 9 गिरफ्तार

लोयाबाद गोलीकांड : घायल किशुन रवानी की मौत, 3 FIR दर्ज, आजसू नेत्री रजनी समेत 9 गिरफ्तार

#धनबाद : लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा बस्ती में कोयला विवाद को लेकर बुधवार को आजसू समर्थकों और कांग्रेस समर्थकों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल किशुन रवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में फायरिंग के दौरान किशुन रवानी और विष्णु प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल हुए थे।
ग्रामीण एसपी ने लोयाबाद थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायत और पुलिस पदाधिकारी के बयान पर कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से 6 क्षतिग्रस्त चारपहिया वाहन, एक देशी पिस्टल और 3 जिंदा गोली बरामद की है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में आजसू नेत्री रजनी रवानी, राजेश कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, मेराज अंसारी, अमित महतो, करण यादव, जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ आयुष, कुंदन सिंह और सुनील कुमार शामिल हैं।
वहीं मामले का मुख्य आरोपी हीरालाल महतो अब भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!