ड्रंक एंड ड्राइव जांच के दौरान हंगामा, ट्रैफिक पुलिस से उलझे दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : गुरुवार की रात धनबाद थाना गेट के समीप ट्रैफिक विभाग द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ब्रेजा कार पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका गया। जांच में दोनों युवक नशे की हालत में पाए गए।

बताया जा रहा है कि जब ट्रैफिक पुलिस ने दोनों से जुर्माना भरने को कहा, तो वे ड्यूटी पर तैनात जवानों से उलझ पड़े। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक जवान की वर्दी भी फाड़ दी और राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए वर्दी उतरवाने तक की धमकी दी। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों — अनिमेष सिंह राजपूत और बिपुल कुमार — को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिपुल कुमार एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि अनिमेष सिंह होटल व्यवसाय से जुड़े हैं।
जेल भेजे जाने के दौरान अनिमेष सिंह ने घटना को लेकर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी।