वासेपुर गैंग पर पुलिस का शिकंजा तेज, सैफी अब्बास नकवी फिर रिमांड पर – नेटवर्क के बड़े खुलासे की उम्मीद

वासेपुर गैंग पर पुलिस का शिकंजा तेज, सैफी अब्बास नकवी फिर रिमांड पर – नेटवर्क के बड़े खुलासे की उम्मीद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रिंस खान के करीबी गुर्गे से SSP समेत कई अधिकारी कर रहे पूछताछ, फाइनेंसिंग और गैंग ऑपरेशन पर फोकस

धनबाद : वासेपुर गैंग के खिलाफ धनबाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरार अपराधी प्रिंस खान के करीबी माने जाने वाले सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर को एक बार फिर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल धनबाद थाना में उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।


सूत्रों के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल पूछताछ की मॉनिटरिंग खुद एसएसपी, सिटी एसपी समेत कई डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि सैफी से गैंग के नेटवर्क, फाइनेंसिंग और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी को पहले भी दो बार रिमांड पर लिया जा चुका है। धनबाद पुलिस उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लाई थी, जिसके बाद तीन-तीन दिन के दो अलग-अलग रिमांड में उससे पूछताछ की गई थी।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि पिछली पूछताछ में सैफी ने गैंग के संचालन और कार्यशैली से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी थीं। अब इस ताजा रिमांड में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
आज पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा सकता है।

About Author

error: Content is protected !!