भुटोकोड़िया पंचायत के दुधानी में सामाजिक सुरक्षा शिविर आयोजित, योजनाओं से जुड़ने को लेकर जागरूकता बढ़ी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका| जिले के भुटोकोड़िया पंचायत अंतर्गत दुधानी गांव के विद्यालय परिसर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लाभुकों के नामांकन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य मुख्य सड़कों एवं राजमार्गों के किनारे बसे गांवों के लोगों को सामाजिक सुरक्षा कवच से जोड़ना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन जामा की विधायिका डॉ. लुईस मरांडी, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), मुखिया कमिशन सोरेन एवं पंचायत सचिव जेवियर हेमरोम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. लुईस मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई परिवार आर्थिक एवं सामाजिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) से जुड़कर अपने भविष्य को सुरक्षित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने महिलाओं को “दीदी की दुकान” योजना एवं JSLPS से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बाहर राज्यों में कार्यरत मजदूरों के पंजीकरण को भी आवश्यक बताया।

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आम नागरिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं से जोड़ने एवं जागरूकता फैलाने पर बल दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में परिवारों को सहारा मिल सके।

शिविर में ऑन-द-स्पॉट आवेदन, केवाईसी अद्यतन, आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर अपडेट एवं विभिन्न योजनाओं में नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही, वृद्ध, दिव्यांग एवं शिविर स्थल तक पहुंचने में असमर्थ व्यक्तियों के लिए डोर-टू-डोर आउटरीच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जामा प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक किशोर, मुखिया कमिशन सोरेन, पंचायत सचिव जेवियर हेमरोम, दुधानी ग्राम प्रधान शिबू सोरेन, डिजिटल पंचायत ऑपरेटर किशोर कुमार मंडल, पंचायत सहायक श्याम सुंदर साह, स्टेफन मरांडी, गीता सोरेन, इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार महतो, झारखंड ग्रामीण बैंक की शाखा प्रबंधक विष्णु प्रिया, बैंक मित्र देवेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज मंडल, मनोज मरिक, प्रखंड कार्यालय के ऑपरेटर हेमंत मंडल सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नामांकन कराया। यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी साबित हुआ तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!