कतरास मोड़ में दर्दनाक हादसा: हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, पति-बेटा घायल

कतरास मोड़ में दर्दनाक हादसा: हाईवा की टक्कर से महिला की मौत, पति-बेटा घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बलियापुर के पहाड़पुर निवासी एक दंपति अपने बेटे के साथ बाइक से महुदा में आयोजित शादी के बहुभात कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
इसी दौरान कतरास मोड़ सिंगनगर के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार महिला सुनिता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बेटा घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

About Author

error: Content is protected !!