रांची स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 18 बोतल अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए रांची रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है।
बताया जा रहा है कि 3 अप्रैल 2026 को आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम द्वारा स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस के ए-1 कोच की सीट संख्या 31 पर एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जिसके पास काले रंग का ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग था।
संदेह के आधार पर जब उसे रोका गया और तलाशी ली गई, तो उसके पास से 18 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ₹14,000 आंकी गई।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजेंद्र सिंह (उम्र 72 वर्ष), निवासी पटना (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह रांची के रातू क्षेत्र से शराब खरीदकर ट्रेन के जरिए बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था।
आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब्त शराब के साथ 4 अप्रैल 2026 को आबकारी विभाग, रांची को सौंप दिया, जहां आगे की कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सूरज पांडेय, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार सहित अन्य आरपीएफ कर्मियों की अहम भूमिका रही।