झरिया में बेखौफ अपराधी: क्राइम ब्रांच के ASI और पत्नी पर कोयला चोरों का हमला

झरिया में बेखौफ अपराधी: क्राइम ब्रांच के ASI और पत्नी पर कोयला चोरों का हमला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्नी के सामने ASI की बेरहमी से पिटाई, बचाने आई महिला को भी नहीं बख्शा; इलाके में दहशत

झरिया में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। केंदुआडीह थाना क्षेत्र के शिमलाबहाल स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां क्राइम स्पेशल ब्रांच के एएसआई अनुज कुमार और उनकी पत्नी काजल कुमारी पर कोयला चोरों ने हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, ऐना कोलियरी से बीएनआर कोयला ट्रांसपोर्टिंग के दौरान कुछ कोयला चोर हाईवा वाहनों को रोककर खुलेआम कोयला उतार रहे थे। यह अवैध गतिविधि लंबे समय से इलाके में जारी बताई जा रही है।
इसी दौरान एएसआई अनुज कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। लेकिन अपराधियों ने कानून का खौफ दिखाने के बजाय उल्टा उन पर ही हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने एएसआई को उनकी पत्नी के सामने बेरहमी से पीटा। जब उनकी पत्नी काजल कुमारी उन्हें बचाने के लिए आगे आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
घटना की सूचना मिलते ही क्राइम स्पेशल ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर दिन-रात कोयला चोरी का खेल चलता है। हाईवा वाहनों को बीच सड़क पर रोककर खुलेआम कोयला उतार लिया जाता है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।

जब कानून की रक्षा करने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

About Author

error: Content is protected !!