अवैध खनन से दहशत: ग्रामीणों ने सिंह मेंशन पहुंच महापौर से लगाई गुहार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोला–कुसमा और तेतुलमारी क्षेत्र में जमीन धंसने का खतरा, घरों में दरारें
धनबाद : जिले के कोला–कुसमा और तेतुलमारी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को सिंह मेंशन पहुंचकर महापौर संजय सिंह से गुहार लगाई।
ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में लगातार अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे जमीन खोखली होती जा रही है। इसके कारण कई घरों में दरारें पड़ चुकी हैं और किसी भी समय जमीन धंसने की आशंका बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि यह समस्या अब उनकी जान-माल की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
महापौर संजय सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत फोन पर बात की और जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि “क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
ग्रामीणों ने महापौर के त्वरित हस्तक्षेप की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा।