‘मैनेज नहीं किया तो खोपड़ी खोल देंगे’… पतरातू में दिनदहाड़े फायरिंग, सुरक्षा गार्ड को मारी गोली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झारखंड के पतरातू में अपराधियों का खौफ एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज साइट पर तैनात सुरक्षा गार्ड प्रदीप राजवंशी को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अचानक पहुंचे अपराधी, मच गई अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हथियारबंद अपराधी अचानक निर्माण स्थल पर पहुंचे और धमकी देते हुए फायरिंग कर दी—
“बिना मैनेज किए काम करोगे, खोपड़ी खोल देंगे…”
गोली लगते ही गार्ड मौके पर गिर पड़े और वहां मौजूद मजदूरों में भगदड़ मच गई।
रिम्स रेफर, हालत स्थिर
घायल गार्ड को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।
राहुल दुबे गैंग पर शक
एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के अनुसार, घटनास्थल से एक पर्चा मिला है, जिसमें राहुल दुबे गैंग का नाम सामने आया है। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
सुरक्षा पर उठे सवाल
दिनदहाड़े फायरिंग की इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में दहशत है और उन्होंने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस का दावा
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।