धनबाद: पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने के आरोप में धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी अलिशा अग्रवाल पर बड़ी कार्रवाई की गई है। वर्दी में सार्वजनिक मंच पर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अलिशा अग्रवाल भोजपुरी गाने “राजा जी तोड़ दीही पलंग सागवान के” पर वर्दी में ठुमके लगाती नजर आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल उठाए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, वर्दी में इस तरह का आचरण पुलिस नियमों और मर्यादा के खिलाफ है, जिससे विभाग की छवि प्रभावित होती है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।