वर्दी में ठुमका पड़ा भारी: अलिशा अग्रवाल लाइन क्लोज, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

वर्दी में ठुमका पड़ा भारी: अलिशा अग्रवाल लाइन क्लोज, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : पुलिस की वर्दी में सार्वजनिक मंच पर डांस करना महिला थाना प्रभारी अलिशा अग्रवाल को भारी पड़ गया। वर्दी की मर्यादा को लेकर उठे विवाद के बाद धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने उन्हें लाइन क्लोज कर दिया है।
बताया जा रहा है कि अलिशा अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे भोजपुरी के फूहड़ गाने “राजा जी तोड़ दीही पलंग सागवान के” पर मंच पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
इस घटना को पुलिस की छवि के विपरीत आचरण मानते हुए एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि वर्दी में इस तरह का व्यवहार अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
फिलहाल, मामले को लेकर विभागीय जांच की भी संभावना जताई जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!