धनबाद में जनता दरबार: अवैध कब्जा, मारपीट और चोरी की शिकायतें सामने आईं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान अवैध कब्जा, मारपीट, रंगदारी, चोरी, ओबीसी प्रमाण पत्र, अवैध निर्माण तथा नाली निर्माण से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।