झारखंड विधानसभा में गरजीं झरिया विधायक रागिनी सिंह श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

झारखंड विधानसभा में गरजीं झरिया विधायक रागिनी सिंह श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड विधानसभा में मंगलवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने श्रम और उद्योग से जुड़े गंभीर मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान राज्य के श्रमिकों, युवाओं और औद्योगिक विकास की ओर आकृष्ट कराया।
विधायक ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, लेकिन इसके बावजूद युवाओं को पर्याप्त रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। बड़े उद्योग अपेक्षित गति से स्थापित नहीं हो रहे हैं, जिसके कारण बेरोजगारी बढ़ रही है और युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।
सदन में उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के खनन और औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा, उचित मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा जैसे ईएसआई और पीएफ की सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से धनबाद के झरिया और कोलियरी क्षेत्रों में भूमिगत आग, भूमि धंसान और प्रदूषण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
Bharat Coking Coal Limited (बीसीसीएल) क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि अधिकांश खदानों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कोयला उत्पादन कराया जा रहा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और असंगठित मजदूरों को नियमानुसार भुगतान न मिलने के कारण दुर्घटनाओं और आर्थिक कठिनाइयों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कई जगह मजदूरों से 12 घंटे तक काम लिया जा रहा है और श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है।
रागिनी सिंह ने यह भी बताया कि बीसीसीएल का एक क्षेत्रीय अस्पताल स्थानीय श्रमिकों के लिए लगभग बंद पड़ा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस अस्पताल को जल्द चालू कराया जाए ताकि श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
इसके अलावा विधायक ने राज्य में छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने और कौशल विकास व प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

About Author

error: Content is protected !!