मेमको मोड़ बना सड़क सुरक्षा का पाठशाला, चालान नहीं—जिंदगी बचाने की सीख
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद पुलिस का अनोखा सड़क सुरक्षा अभियान, नुक्कड़ नाटक से लेकर शॉर्ट फिल्म तक

धनबाद के मेमको मोड़ पर उस वक्त अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब सड़क को ही सड़क सुरक्षा का मंच बना दिया गया।
धनबाद पुलिस ने नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत, शॉर्ट फिल्म और PPT के माध्यम से लोगों को यह समझाया कि यातायात के नियम चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए होते हैं।

अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों का चालान काटने के बजाय पहले समझाइश दी गई। कई लोगों ने मौके पर ही हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर SSP प्रभात कुमार ने कहा—

“सड़क पर की गई एक छोटी लापरवाही पूरे घर में मातम ला सकती है। हर हादसे के पीछे एक टूटता हुआ परिवार होता है।”
पुलिस ने यह भी बताया कि 1 फरवरी से विशेष सख्त अभियान चलाया जाएगा, जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, नशे में ड्राइविंग, ओवरस्पीड, ट्रिपल राइडिंग और मॉडिफाइड साइलेंसर पर कड़ी कार्रवाई होगी।
अंत में उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।