गिरिडीह सांसद ने आयरन फैक्ट्री हादसे में मृतक के परिजनों को दिलाया ₹17 लाख का मुआवजा

आयरन फैक्ट्री हादसे में मृतक के परिजनों को दिलाया ₹17 लाख का मुआवजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक बार फिर गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी बने मजदूर परिवार के लिए सहारा

बालमुकुंद स्पॉन्ज एंड आयरन फैक्ट्री में प्रबंधन की कथित लापरवाही से कार्यरत मजदूर की मौत


गिरिडीह जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बालमुकुंद स्पॉन्ज एंड आयरन फैक्ट्री में लगातार हो रही दुर्घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर फैक्ट्री में काम के दौरान यह दूसरी मौत की घटना है।
ताजा मामला सदर प्रखंड के जसपुर पंचायत अंतर्गत ब्ल्हो गांव निवासी मुकेश कुमार मंडल (उम्र लगभग 35 वर्ष), पिता शीतल मंडल से जुड़ा है। मुकेश बालमुकुंद फैक्ट्री में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे।
कार्य के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद इलाज के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह के सांसद माननीय श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर मृतक के परिजनों को ₹17,00,000 (सत्रह लाख रुपये) का मुआवजा दिलवाया।
मौके पर सांसद महोदय के स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई गई तथा भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।

माननीय सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि
“फैक्ट्री में बार-बार हो रही दुर्घटनाएं सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को दर्शाती हैं। मजदूरों की जान से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया, तो ऐसी घटनाएं आगे भी दोहराई जा सकती हैं।

About Author

error: Content is protected !!