धनबाद साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध पर नकेल कसते हुए धनबाद साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
स्कूटी सवार युवती को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा
पकड़े गए अपराधी शहरी इलाके में किराए के मकान में रहकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड और दो बाइक बरामद की हैं।
CISF पर हमला: 3 साल से फरार चल रहे मनोज भुइयां को लोयाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में टुंडी थाना क्षेत्र के सचिन कुमार, महेश मंडल और तोपचांची थाना क्षेत्र के विनोद कुमार महतो शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार मुख्य मास्टरमाइंड 21 वर्षीय सचिन कुमार है, जो खुद को छात्र बताता है। वहीं महेश मंडल पहले भी साइबर अपराध के मामले में तिहाड़ जेल जा चुका है।
धनबाद में अतिक्रमण व गलत दिशा में वाहन चलाने पर संयुक्त अभियान, सब्जी विक्रेताओं व चालकों को चेतावनी
तीनों मिलकर टीम की तरह काम करते थे और लोगों के मोबाइल पर APK File, RTO Challan, SBI Reward जैसे फर्जी ऐप और लिंक भेजकर पहले जानकारी इकट्ठा करते थे। इसके बाद पीड़ितों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे।
साइबर पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कितने लोग इनके शिकार बने हैं।