CISF पर हमला: 3 साल से फरार चल रहे मनोज भुइयां को लोयाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोयाबाद/धनबाद:
लोयाबाद पुलिस ने सीआईएसएफ पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त मनोज भुइयां को उसके घर सेन्द्रा दस नंबर से गिरफ्तार कर लिया है। टीम का नेतृत्व एएसआई अवधेश सिंह ने किया, जिन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मनोज को दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, 11 जून 2022 को बांसजोडा रेलवे साइडिंग में सीआईएसएफ जवानों ने कोयला चोरी रोकने का प्रयास किया था। उसी दौरान चोरों के गिरोह ने बल के जवानों पर हमला कर दिया था, जिसमें जवान अरुण उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जवान की शिकायत पर पुलिस ने 6 नामजद व लगभग 30 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही कई नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मनोज भुइयां करीब 3 वर्षों से फरार चल रहा था।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत और सुरक्षा की भावना बढ़ी है।