धनबाद में छमछम व सुनैना किन्नर गुट का विवाद गहराया, रणधीर वर्मा चौक पर सुनैना किन्नर का सड़क जाम

धनबाद में छमछम व सुनैना किन्नर गुट का विवाद गहराया, रणधीर वर्मा चौक पर सुनैना किन्नर का सड़क जाम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में किन्नर समाज के दो प्रमुख गुट—छमछम देवी गुट और सुनैना किन्नर गुट—के बीच क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को यह मामला तब और गरम हो गया, जब सुनैना किन्नर अपने साथियों के साथ रणधीर वर्मा चौक पर बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

धनबाद में किन्नर समाज के भीतर क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। छमछम देवी गुट और सुनैना किन्नर गुट के बीच पिछले कई दिनों से तनाव बना हुआ है, और मारपीट तथा आरोप—प्रत्यारोप की घटनाएँ सामने आती रही हैं।

इसी कड़ी में सोमवार को सुनैना किन्नर अचानक रणधीर वर्मा चौक पहुंचीं और अपने समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गईं। उनके बैठते ही सड़क पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने बार—बार समझाने की कोशिश की, लेकिन सुनैना किन्नर उठने को तैयार नहीं हुईं। बाद में धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, पर उन्होंने साफ कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा।

सुनैना किन्नर का आरोप है कि छमछम देवी गुट परंपरा के विपरीत उनके क्षेत्र में आकर बधाई मांगता है और विरोध करने पर उनके साथियों के साथ मारपीट की जाती है। उनका कहना है कि बीते दिन उनकी एक साथी से मारपीट की गई, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी के विरोध में उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।

 

About Author

error: Content is protected !!