बाघमारा में कोयला ढुलाई का बड़ा खेल बेनकाब — बिना GPS और परमिशन वॉल्वो ट्रक सीआईएसएफ ने पकड़ा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद/बाघमारा:
बीसीसीएल एरिया-1 (बरोरा थाना क्षेत्र) में कोयला ढुलाई कार्य में एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। रविवार देर रात संजय उद्योग आउटसोर्सिंग कंपनी की एक वॉल्वो गाड़ी को सीआईएसएफ ने चेकपोस्ट पर पकड़ा, जो बिना किसी वैध अनुमति, कागजात और अनिवार्य जीपीएस सिस्टम के फेस से कोयला लोड कर बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी।
बिना कागजात—बिना GPS—बिना अनुमति, फिर भी बाहर कैसे निकला वाहन?
चेकिंग के दौरान जब सीआईएसएफ jawans ने गाड़ी को रोका, तो वाहन से कोई दस्तावेज नहीं मिला ,GPS ट्रैकिंग डिवाइस नहीं मिला, कोई वैध परमिशन लेटर नहीं मिला
इन परिस्थितियों ने संदेह को और गहरा कर दिया कि वाहन संदिग्ध कोयला गतिविधि में शामिल था।
सीआईएसएफ ने गाड़ी को मौके पर ही जब्त कर लिया और बीसीसीएल अधिकारियों के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार बीसीसीएल प्रबंधन ने इस गंभीर उल्लंघन को अत्यंत गंभीर मानते हुए संजय उद्योग कंपनी को नोटिस जारी किया है और 72 घंटे में पूरी रिपोर्ट स्पष्टीकरण जिम्मेदारों के नाम जमा करने का आदेश दिया है।
प्रबंधन ने यह भी पूछा है कि कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद बिना GPS और बिना परमिशन वाहन कोयला लेकर बाहर कैसे निकलने की कोशिश कर रहा था?
धनबाद-बाघमारा क्षेत्र में लगातार कोयला चोरी और माफियागिरी की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में बिना रिकॉर्ड और बिना सिस्टम के चल रहे वाहन की पकड़ को बीसीसीएल, सीआईएसएफ दोनों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
सूत्रों का यह भी दावा है कि इस प्रकार के कई वाहन पहले भी बिना रिकॉर्ड के निकल चुके होंगे, जिसकी जांच अब तेज हो चुकी है।
प्रारंभिक जांच के बाद संबंधित कंपनी जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह कर्मचारी सभी पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
फिलहाल पकड़ा गया वॉल्वो ट्रक सीआईएसएफ की अभिरक्षा में है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।