सांसद रवि किशन को 8 दिन में दोबारा जान से मारने की धमकी

8 दिन में दोबारा जान से मारने की धमकी!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांसद रवि किशन को ‘लॉरेंस गैंग’ का व्हाट्सएप मैसेज, पीएम मोदी और सीएम योगी को भी धमकी!

गोरखपुर से बड़ी खबर — भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। आठ दिन के भीतर यह दूसरी धमकी है, औरa इस बार धमकी सीधे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक रवि किशन को भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज में न केवल उन्हें, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी “देख लेने” की धमकी दी गई है।
संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है और लिखा है कि 30 दिनों के भीतर “कार्रवाई” की जाएगी।

आपको बता दें कि इससे पहले भी 31 अक्टूबर को रवि किशन को इसी तरह का धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसके बाद आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अब दोबारा धमकी मिलने से पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

इस पूरे मामले की जांच साइबर सेल और स्पेशल टीमों को सौंपी गई है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या धमकी वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी है या किसी साजिश के तहत गैंग का नाम इस्तेमाल किया गया है।

रवि किशन ने इस धमकी पर कहा —

“मैं डरने वाला नहीं हूं। जो सच बोलता है, उसे डराया नहीं जा सकता। मैं अपने धर्म, देश और समाज के लिए आवाज उठाता रहूंगा।”

 

About Author

error: Content is protected !!