वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से संपन्न

वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से संपन्न

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर: सुलतान खान

विश्व हिंदू परिषद संस्कार शक्ति संगठन एवं वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में महाराणा प्रताप प्रतिमा विकास केन्द्र, कचर्रा में वार्षिक महोत्सव का आयोजन आचार्य दीदी बॉबी देवी के नेतृत्व में धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मिशन मोदी अगेन के प्रखंड अध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रखंड आचार्य पिंकी देवी ने बच्चों के बीच मंत्रोच्चारण एवं व्यायाम के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक प्रेरणा प्रदान की।

महाराणा प्रताप प्रतिमा विकास केन्द्र की छात्राओं — नेहा, श्रेया, बिध्या, सोना, गंगा, ब्यूटी, टिया आदि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी को खीर-मिठाई वितरण किया गया।

मौके पर छाया देवी, जोबा देवी, पार्वती देवी, खुशबू कुमारी, बीना देवी, सीमा देवी, आशा देवी, सुनिल रवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

About Author

error: Content is protected !!