तेज प्रताप यादव ने BJP से मिलाया हाथ! चुनावी नतीजों से पहले बिहार में सियासी भूचाल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी पारा चढ़ गया है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सियासी हलचल के बीच बड़ा दांव खेला है।
जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप यादव ने भाजपा सांसद रवि किशन से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
तेज प्रताप यादव ने कहा, “मैंने पहले ही कहा था, जो रोजगार की बात करेगा, उसी के साथ रहूंगा।”
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हो चुकी है, जिसमें तेज प्रताप यादव की सीट महुआ भी शामिल थी। ऐसे में नतीजों से पहले उनकी यह पहल राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है।
रवि किशन ने मुलाकात के बाद कहा, “तेज प्रताप यादव एक दयालु व्यक्ति हैं और भोलेनाथ के भक्त हैं। भाजपा उन सभी लोगों के लिए अपना दिल खुला रखती है जिनका उद्देश्य सेवा है।”
तेज प्रताप यादव का यह कदम न केवल लालू यादव की पार्टी राजद के लिए झटका साबित हो सकता है, बल्कि बिहार की राजनीति में नए समीकरण भी बना सकता है।