रिम्स से कूदा युवक, हालत गंभीर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची से बड़ी खबर सामने आई है। रांची स्थित रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) के चौथे तल्ले से एक युवक ने छलांग लगा दी।
घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल रिम्स के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान बुंडू निवासी जलधर मुंडा के रूप में हुई है।
फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने छलांग क्यों लगाई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।