धनबाद में RPF की बड़ी कार्रवाई — 5 शराब तस्कर गिरफ्तार, 165 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

धनबाद में RPF की बड़ी कार्रवाई — 5 शराब तस्कर गिरफ्तार, 165 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF टीम ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके पास से 165 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब ₹33,725 बताई जा रही है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान पंकज कुमार श्रीवास्तव, रमन कुमार, रोहन कुमार, जितेंद्र कुमार और शंकर कुमार साहनी के रूप में हुई है — सभी बोकारो जिले के रहने वाले हैं और बिहार में शराब बेचने के लिए जा रहे थे।

RPF गश्ती दल ने यह कार्रवाई तेतुलमारी स्टेशन पर की। जब्त शराब में शामिल हैं —

80 बोतल 3 COINS WHISKY

45 बोतल MAIHAR ROYAL JHARKHAND C-LIQUAR

40 बोतल 8 PM PREMIUM BLACK SUPERIOR WHISKY

गश्त टीम में Jiblal Ram (ASI/RPF/DHN), Babulesh Kumar (HC), Pramod Kumar (CT) समेत अन्य जवान शामिल थे।
गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंपा जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!