नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज — उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया पॉलिटेक्निक परिसर का निरीक्षण

नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज — उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया पॉलिटेक्निक परिसर का निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद,
आगामी नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से धनबाद पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया।

चुनावी दृष्टि से यह परिसर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां से ईवीएम मशीनों का डिस्पैच, रिसीविंग और मतगणना कार्य संपन्न किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र, नियंत्रण कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश–निकास द्वारों की निगरानी प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम चुनाव की तैयारियों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा, “एहतियात के तौर पर दो-तीन स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा ताकि बेहतर से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। सबसे अहम है कि मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।”

वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने कहा कि पूरे परिसर में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम, बैरिकेडिंग, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था और वॉच टावर लगाए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने संबंधित शाखाओं को निर्देश दिया कि सभी तैयारियों की समय-समय पर समीक्षा की जाए ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

About Author

error: Content is protected !!