सर्विस रोड पर ट्रांसपोर्ट माफिया का कब्जा! प्रशासन मौन, जनता परेशान 🚛

धनबाद की बड़ी खबर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बरवाअड्डा से गोविंदपुर तक ट्रकों की कतारें, खुले में गैरेज और जाम की मार — थाना प्रभारी भी बेपरवाह

धनबाद: बरवाअड्डा से गोविंदपुर तक नेशनल हाइवे किनारे बना सर्विस रोड अब ट्रांसपोर्टरों का अड्डा बन गया है। यह सड़क, जो आम जनता की सुविधा के लिए बनाई गई थी, अब ट्रकों की लंबी कतारों, खराब पड़े वाहनों और खुले में चल रहे गैरेजों की वजह से कबाड़खाना बन चुकी है।

छोटे वाहन चालकों के लिए यह सर्विस रोड अब दुर्घटना और जाम का स्थायी अड्डा बन गया है। दिनभर तेल-ग्रेस फैलने से सड़क फिसलन भरी रहती है, और पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

स्थानीय निवासियों ने बताया — “कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारी आते हैं, तस्वीर खींचकर चले जाते हैं, लेकिन स्थिति जस की तस रहती है।”

सबसे बड़ी लापरवाही बरवाअड्डा थाना की बताई जा रही है। थाना प्रभारी रजनीकांत पांडे न तो मौके पर पेट्रोलिंग भेजते हैं, न ही लोगों के फोन कॉल रिसीव करते हैं। लोगों का सवाल है कि — “क्या पुलिस की आंखों के सामने हो रहे इस कब्जे पर भी प्रशासन की चुप्पी किसी मिलीभगत का नतीजा है?”

धनबादवासियों की मांग है कि NH किनारे फैले इस ट्रांसपोर्ट अड्डे पर जल्द कार्रवाई हो, वरना वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

🗣️ जनता की आवाज साफ है — “सड़क जनता की है, ट्रांसपोर्टरों की नहीं!”

 

About Author

error: Content is protected !!