झरिया के भौंरा में चार जिंदा बम बरामद, एक युवक हिरासत में

झरिया के भौंरा में चार जिंदा बम बरामद, एक युवक हिरासत में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र के भौंरा ओपी अंतर्गत सात नंबर इलाके में सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े मकान से चार जिंदा बम बरामद किए गए।

सूचना मिलते ही भौंरा पुलिस मौके पर पहुंची और बमों को सावधानीपूर्वक पानी में डालकर निष्क्रिय कर दिया गया।

पुलिस ने शक के आधार पर स्थानीय युवक मोइनुद्दीन को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बम वहां किस उद्देश्य से रखे गए थे और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

About Author

error: Content is protected !!