झारखंड सरकार ने किया बड़ा खेला, नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को मिलेगा 14% आरक्षण

झारखंड सरकार ने किया बड़ा खेला, नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को मिलेगा 14% आरक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विपक्षी दलों को लगा बड़ा झटका, ट्रिपल टेस्ट मानदंड पूरे कर उठाया कदम

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने नगर निकाय चुनावों में ओबीसी वर्ग के लिए 14 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी है। यह फैसला राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है।

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल टेस्ट मानदंडों को पूरा करने के बाद यह निर्णय लिया है, जिससे अब ओबीसी वर्ग को शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण का लाभ मिलेगा।

इस फैसले से भाजपा और आजसू जैसे विपक्षी दलों को बड़ा झटका लगा है, जो लंबे समय से ओबीसी आरक्षण को मुद्दा बनाकर सरकार पर हमला कर रहे थे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस निर्णय से पिछड़ा वर्ग एक बार फिर सत्तारूढ़ गठबंधन (झामुमो-कांग्रेस-राजद) के पक्ष में लामबंद हो सकता है, जिससे आगामी नगर निकाय चुनावों में समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।

About Author

error: Content is protected !!