आसनसोल में ‘लापता सांसद’ के पोस्टर लगे, TMC ने BJP पर साधा निशाना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आसनसोल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के ‘लापता सांसद’ वाले पोस्टर लगाए जाने से सियासत गरमा गई है। पोस्टर लगने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला। पार्टी ने कहा कि भाजपा अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए घटिया स्तर की राजनीति कर रही है। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों से इनकार करते हुए सांसद की कथित गैरहाज़िरी पर तंज कसा।