धनबाद कोयलांचल में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, विधायक रागिनी सिंह ने भी की पूजा-अर्चना

धनबाद कोयलांचल में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, विधायक रागिनी सिंह ने भी की पूजा-अर्चना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शनिवार को नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में शुरू हो गया। धनबाद, झरिया, सिंदरी, गोविंदपुर, बलियापुर, निरसा समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही व्रती महिलाओं और पुरुषों ने नदियों, तालाबों व जलाशयों में स्नान कर सूर्य देव और छठी मइया की पूजा-अर्चना की।

दामोदर नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने घरों में शुद्धता और परंपरा के साथ कद्दू-भात और चना दाल बनाकर नहाय-खाय का अनुष्ठान पूरा किया।

इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भी पूरे विधि-विधान से नहाय-खाय का पूजन किया। उन्होंने कद्दू-भात और चना दाल बनाकर गाय माता और छठी मइया को भोग अर्पित किया। पूजा के बाद विधायक ने परिवार के सदस्यों संग प्रसाद ग्रहण किया।

विधायक ने कहा, “नहाय-खाय छठ महापर्व की सबसे पवित्र शुरुआत होती है। यह पर्व अनुशासन, पवित्रता और आस्था का प्रतीक है।”
उन्होंने यह भी कहा कि इस बार छठ पर्व में भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा की कमी महसूस हो रही है। विधायक ने पारंपरिक गीत “कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…” गाकर पर्व की शुरुआत की।

रविवार को खरना का अनुष्ठान होगा, सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य और मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।

About Author

error: Content is protected !!