धनबाद – जीटी रोड पर जानलेवा पार्किंग से लोहारबरवा पेट्रोल पंप के पास भयंकर हादसा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: जीटी रोड पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों ने एक बार फिर बड़ा हादसा करा दिया। लोहारबरवा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे निरसा की ओर से आ रही डिजायर कार (संख्या JH10-CS-6659) ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक बच्ची की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक ने सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।
बड़ा सवाल प्रशासन से
जीटी रोड पर आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं, लेकिन बरवाअड्डा पुलिस और परिवहन विभाग की आंखों पर जैसे पट्टी बंधी है।
सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रकों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?
इन ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ चालान क्यों नहीं काटे जाते?
क्या वर्दी सिर्फ आम लोगों पर ही सख्ती दिखाने के लिए है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि लोहारबरवा से लेकर निरसा तक जीटी रोड किनारे ट्रकों की कतार रहती है, जिससे सड़क पर लगातार खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि आगे ऐसे हादसों को रोका जा सके।