ज्वेलर्स दुकान में चोरी करते जमशेदपुर की महिला गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड : जादूगोड़ा के दयाल मार्केट स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान में सोना चोरी करने आई जमशेदपुर की एक महिला को रंगे हाथों पकड़ा गया। दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना शनिवार की है। जानकारी के अनुसार, महिला ने अपनी रोल गोल्ड की अंगूठी शोकेस में रखकर सोने की अंगूठी चोरी करने की कोशिश की। दुकानदार तपन राणा ने यह हरकत देख ली और कर्मचारियों की मदद से महिला को पकड़ लिया।
गिरफ्तार महिला की पहचान चांदनी देवी के रूप में हुई है, जो जमशेदपुर के ग्वाला बस्ती, लिट्टी चौक की रहने वाली है।
दुकानदार की लिखित शिकायत पर जादूगोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया और महिला को हिरासत में लिया।
पुलिस ने चांदनी देवी के पास से चोरी की गई सोने की अंगूठी और ₹11,020 नकद बरामद किए हैं।
सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया।