धनबाद में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : धनतेरस और दीपावली के मौके पर शनिवार को धनबाद के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक और गिफ्ट की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बरती गई। पुलिस टीमों ने बाजारों, मॉल, ज्वेलरी शॉप्स और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर स्थिति पर नजर रखी।

कई स्थानों पर पुलिस अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा इंतज़ामों का जायजा लेते नजर आए। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया ताकि जाम की स्थिति न बने।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा —

“जनता बेफिक्र होकर शांति और भाईचारे के माहौल में पर्व मनाए। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता है।”

 

About Author

error: Content is protected !!