सांसद ढुल्लू महतो ने किया गयापुल का निरीक्षण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद। सांसद ढुल्लू महतो ने शुक्रवार को गयापुल एवं मटकुरिया फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को धनबाद डीआरएम अखिलेश मिश्रा से मुलाकात कर दोनों परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की थी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे जिन्होंने सांसद की इस पहल की सराहना की।
सांसद ने कहा कि गयापुल का चौड़ीकरण बेहद जरूरी है। नया अंडरपास बनने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही मटकुरिया से बिनोद बिहारी चौक तक प्रस्तावित फ्लाई ओवर बन जाने के बाद बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।
जानकारी के अनुसार, नए अंडरपास के डिजाइन को रेलवे से मंजूरी मिल चुकी है और दीपावली व छठ पर्व के बाद गयापुल चौड़ीकरण कार्य शुरू होने की संभावना है। यह कार्य लगभग 18 महीने में पूरा किया जाएगा। अंडरपास निर्माण का कार्य शीला कंस्ट्रक्शन को मिला है।