महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘सिलाई सखी योजना’ की शुरुआत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुमदुमी (तोपचांची)।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में Feel4U Foundation ने एक सराहनीय पहल की है। संस्था ने 18 अक्टूबर से “सिलाई सखी योजना” की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करना है।
इस योजना के तहत महिलाओं को 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें ब्लाउज, पेटीकोट और छोटे स्तर के व्यवसाय से जुड़ी सिलाई-कला सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों को ‘सिलाई सखी प्रमाणपत्र’ भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें और भविष्य में महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
संस्था के संस्थापक नासिर शाह ने कहा —
“हमारा लक्ष्य है कि हर महिला आत्मनिर्भर बने और उसके हुनर से उसकी आजीविका सशक्त हो। यही असली सशक्तिकरण है।”
इस अवसर पर आशा देवी, प्रमिला, प्रतिमा, साहिबा, रीना, जहीदा खातून, सलमा खातून, ज्योति कुमारी, नगमा, सजिया, अनिता, जहिमा समेत क्षेत्र की कई महिलाओं ने भागीदारी निभाई और इस पहल के प्रति उत्साह प्रकट किया।
रिपोर्टर – सुल्तान खान, बाघमार