चर्चित कोयला व्यापारी के घर जीएसटी का छापा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी कैलाश अग्रवाल के घर जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के धैया स्थित जगदंबा आवास पर की गई। टीम सुबह करीब 8 बजे पहुंची और तब से लगातार तलाशी अभियान जारी है।
बताया जा रहा है कि कैलाश अग्रवाल का बरवाअड्डा और गोविंदपुर में हार्डकॉक भट्टा संचालित है।
सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में की जा रही है।
जीएसटी टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कागजात भी जब्त किए हैं।