धनबाद सांसद ढुलू महतो ने किया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

सांसद ढुलू महतो ने किया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के बाबूडीह स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो ने किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद ढुलू महतो ने कहा — “आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य की पहली पाठशाला हैं। सरकार बच्चों के शैक्षणिक और मानसिक विकास के लिए लगातार आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।”

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेहा कश्यप ने बताया कि धनबाद जिले में अब तक 25 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र तैयार हो चुके हैं।
इन केंद्रों में खेल-खेल में सीखने की व्यवस्था, शिक्षाप्रद चित्रों से सजी दीवारें और बच्चों के मानसिक-शारीरिक विकास के लिए खिलौने उपलब्ध कराए गए हैं।

यह योजना इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज (ICDS) के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच मिठाई और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।

About Author

error: Content is protected !!