बाघमारा के सलानपुर पेच में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

सालानपुर पेच में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने अवैध मुहाना किया बंद, कारोबारियों में हड़कंप

बाघमारा: बीसीसीएल के एरिया-3 अंतर्गत सालानपुर पेच क्षेत्र में आज सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने लंबे समय से संचालित अवैध मुहाने की पहचान कर उसकी भराई कर दी।

सूत्रों के अनुसार, उक्त मुहाने के माध्यम से लंबे समय से अवैध रूप से कोयला निकासी की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर किसी भी अवैध खनिक को काम करने नहीं दिया गया।

इस संयुक्त छापेमारी से इलाके के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बीसीसीएल और सीआईएसएफ की इस सख्त कार्रवाई से अब अवैध कारोबार पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!