दोस्तों संग आसनसोल गया युवक लापता, शव बराकर नदी में मिला , हत्या की आशंका, दो दोस्त हिरासत में
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: मैथन ओपी क्षेत्र में मंगलवार को बराकर नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मिथुन प्रसाद के रूप में हुई है, जो बीते रविवार शाम से लापता था।
जानकारी के अनुसार मिथुन रविवार को अपने दो दोस्तों के साथ कपड़ा खरीदने आसनसोल गया था। देर शाम उसने घर फोन कर बताया था कि वह दस मिनट में लौट रहा है, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला।
मंगलवार को स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मैथन ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई विजय प्रसाद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मिथुन के दोस्तों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया।
एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने बताया कि फिलहाल दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।