सुप्रीम कोर्ट सख्त – सांसद ढुल्लू महतो से 4 हफ्ते में संपत्ति का ब्योरा मांगा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड के धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक और बेनामी संपत्ति के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सांसद को चार हफ्ते के अंदर अपनी संपत्ति का पूरा विवरण देने का निर्देश दिया है।
जानकारी के मुताबिक, अदालत ने इस मामले में विशेष जांच टीम (SIT) के गठन पर भी विचार किया है और इस संबंध में केंद्र सरकार व झारखंड सरकार से जवाब मांगा है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि सांसद ढुल्लू महतो ने अपने घोषित आय स्रोतों से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की है। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने इस जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया था, लेकिन अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद अदालत ने इसे गंभीर मामला मानते हुए सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद धनबाद की राजनीति में हलचल मच गई है।
विरोधी दलों ने इसे “भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक” बताया है, जबकि सांसद के समर्थक इसे “राजनीतिक साजिश” कह रहे हैं।
अब अगली सुनवाई में सांसद ढुल्लू महतो को अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा सुप्रीम कोर्ट में पेश करना होगा।