सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग टीम को डीएसपी सीसीआर ने दी ब्रीफिंग, अच्छे कार्य पर मिलेगा रिवार्ड
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद में आज डीएसपी सीसीआर समित कुमार ने बाइक सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग टीम को धनबाद थाना परिसर में ब्रीफिंग दी। आने वाले दीपावली और छठ पर्व को लेकर पुलिस बल को कई दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएसपी समित कुमार ने बताया कि वर्तमान में शहर में कुल 50 सिटी हॉक्स टीमें सक्रिय हैं, जो दो पालियों में काम करती हैं। ये टीमें बैंक, एटीएम, मॉल के साथ-साथ शहर की सड़कों और गली-मोहल्लों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। किसी भी आपराधिक सूचना पर यह टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचती हैं, जिससे अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिल रही है।
उन्होंने बताया कि पेट्रोलिंग व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि जो टीम बेहतर कार्य करेगी, उसे रिवार्ड दिया जाएगा ताकि सभी कर्मियों में काम के प्रति उत्साह बना रहे।
डीएसपी समित कुमार ने यह भी कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और सभी टीमें सतर्क रहेंगी।