बगोदर: कलश धाम में चल रहा था अनैतिक कार्य, पुलिस की छापेमारी में कई जोड़े पकड़े गए

बगोदर: कलश धाम में चल रहा था अनैतिक कार्य, पुलिस की छापेमारी में कई जोड़े पकड़े गए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह जिले के बगोदर-सरिया रोड स्थित कलश धाम में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक होटल जैसी जगह पर अनैतिक कार्य की सूचना पर छापेमारी की

जानकारी के अनुसार, बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कलश धाम परिसर में बने कुछ कमरों में अनैतिक कार्य चल रहा है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, जिसके बाद सभी को थाना लाया गया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है कि इस पूरे रैकेट के पीछे कौन-कौन शामिल हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियाँ चल रही थीं, लेकिन प्रशासन अब जाकर हरकत में आया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!