झरिया फूसबांग्ला में ऑटो पलटी, 24 वर्षीय युवती संजू कुमारी गंभीर रूप से घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फूसबांग्ला के पास मंगलवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों में से दो घायल हो गए, जबकि 24 वर्षीय संजू कुमारी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
घटना के संबंध में ऑटो चालक छोटी अंसारी ने बताया कि ऑटो जमाडोबा से झरिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सवार तीन यात्रियों में से दो को हल्की चोटें आईं, जबकि संजू कुमारी को सिर और आंख पर गंभीर चोटें लगी हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि संजू कुमारी की स्थिति नाजुक है और उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, संजू कुमारी जमाडोबा जीतपुर की रहने वाली हैं। उनके परिजन उमेश पासवान ने बताया कि वह सुबह अपने नानी घर झरिया जाने के लिए निकली थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। परिवार को सूचना मिलने के बाद वे अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गहरी चोट है।
पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।