उड़ीसा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना

उड़ीसा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एंबुलेंस न मिलने पर पत्नी का शव बोरे में भरकर कंधे पर उठा ले गया बेबस पति

उड़ीसा से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। एंबुलेंस न मिलने की वजह से एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का शव बोरे में भरकर छोटे बेटे की मदद से कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, महिला की अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों ने बार-बार एंबुलेंस की मांग की, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। मजबूर होकर उस व्यक्ति ने पत्नी के शव को बोरे में भर लिया और बेटे के साथ अपने गांव की ओर पैदल निकल पड़ा।

इस मंजर को जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह सवाल भी उठाती है —
क्या गरीबों के लिए सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवा और अंतिम सम्मान अब सिर्फ सरकारी फाइलों और कागजों तक सीमित रह गई है?

About Author

error: Content is protected !!