रोपवे का लोहा चोरी के दौरान हादसा — एक की मौत, दो गंभीर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: सुदामडीह थाना क्षेत्र में देर रात लोहा चोरी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, आउटसोर्सिंग ओबी डंपिंग के पास स्थित सेल के रोपवे का लोहा चोर गैस कटर से काट रहे थे। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया।
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।