स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ कार्यक्रम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


आत्मनिर्भर भारत संकल्प 2025 कार्यक्रम के तहत सोमवार को धनबाद के विधायक राज सिन्हा की अगुवाई में एक विशेष यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में खादी ग्रामोद्योग संघ, स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के तहत गांधी सेवा सदन में घरेलू निर्माण कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विधायक राज सिन्हा की अगुवाई में निकली यह यात्रा गांधी सेवा सदन से शुरू होकर कला भवन तक गई और फिर वापस गांधी सेवा सदन पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने सिलाई मशीन से कढ़ाई-बुनाई कर स्वदेशी कपड़ों का निर्माण प्रदर्शित किया, वहीं कुम्हारों ने चाक पर मिट्टी के बर्तन बना कर स्वदेशी कला की झलक पेश की।

इस मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत संकल्प 2025” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने का एक प्रयास है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वावलंबन, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जो वस्तु भारत में बनती है, वही सच्ची स्वदेशी है, क्योंकि उसमें हमारे देश की मिट्टी की खुशबू और मजदूरों का पसीना शामिल है। हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए ताकि भारत आत्मनिर्भर बनने के अपने सपने को साकार कर सके।

About Author

error: Content is protected !!