तीन करोड़ की साइबर ठगी में कतरास में छापेमारी, कई हिरासत में

तीन करोड़ की साइबर ठगी में कतरास में छापेमारी, कई हिरासत में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद।
तीन करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में धनबाद पुलिस ने रविवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कतरास क्षेत्र के भटमुड़ना और आसपास के इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह ठगी बिहार से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले से संबंधित है। धनबाद पुलिस को तकनीकी इनपुट मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर देर रात छापेमारी अभियान चलाया गया।

टीम में एसएसपी के अलावा डीएसपी (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम, एसडीपीओ बाघमारा पुरुषोत्तम कुमार सिंह, पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार सहित कई जवान शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने अभिषेक, अकरम समेत कई युवकों से पूछताछ की है। कतरास थाना परिसर में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

फिलहाल पुलिस ने मामले में आधिकारिक बयान देने से परहेज किया है, लेकिन देर रात तक कार्रवाई जारी रही। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बिहार में हुई करीब तीन करोड़ रुपये की साइबर ठगी के सिलसिले में ही यह छापेमारी की गई है।

About Author

error: Content is protected !!