एसएसपी महोदय ने महुदा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के दिए निर्देश

एसएसपी महोदय ने महुदा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के दिए निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने गुरुवार को महुदा चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंटर-डिस्ट्रिक्ट महुदा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बल से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और मौके पर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण महुदा चेक पोस्ट पर सतर्कता और निगरानी को और अधिक सख्त किया जाए। उन्होंने बेरिकेड की संख्या बढ़ाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में एसएसपी प्रभात कुमार ने महुदा थाना का भी भ्रमण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की जांच की। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और जनता की शिकायतों के त्वरित निवारण पर बल दिया।

एसएसपी ने अधिकारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने और त्योहारों के मद्देनज़र हर स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर अंकुश लगाना है, जिसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी श्री प्रभात कुमार के साथ ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव तथा महुदा थाना प्रभारी ललित रंजन भगत मौजूद थे।

About Author

error: Content is protected !!